मिर्जापुर, अगस्त 16 -- Mirzapur News: जिगना। थाना क्षेत्र के नरोइयां गाँव के नकूपुर मजरा में रविवार को जमीन संबंधी विवाद में लामबंद पड़ोसी ने एक परिवार की 20 वर्षीया फूलगेना देवी तथा 32 वर्षीया अनीता देवी पत्नी शिवलाल को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप हैकि विपक्षी ने जान से मारने की धमकी दी। घायलों को उनके परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...