मिर्जापुर, अक्टूबर 5 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष से काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व अन्य अज्ञात समेत 18 के विरुद्ध मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम लालगंज व सीओ ने घटना की जांच की।

पीड़ित की शिकायत हलिया के मुड़पेली गांव निवासी ओमप्रकाश दुबे किसान हैं। उनका आरोप है कि बीती रात मनबढ़ उनकी जमीन पर पहुंचे। वें जबरन भूमि पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारु हो गए। लाठी-डंडे से पिटाई कर जख्मी कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे ...