मिर्जापुर, जुलाई 3 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवादस्थानीय थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव में खेत की जुताई को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। पुलिस ने घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र कुशियरा गांव निवासी गंगा दास की पत्नी केवल पत्ती के घर के पास खेत की जुताई कर रहे इंद्रमणि पटेल से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर संदीप, इंद्रमणि, पवन, राधेश्याम ,राजेश के विरुद्ध गाली गलौज मारपीट करने व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह भी...