Mirzapur News: भूमिहीन परिवारों ने डीएम से मांगा आवासीय पट्टा
मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मझवां क्षेत्र के आहीं गांव में बागीचे के पास रहने वाले भूमिहीन मजदूर परिवारों ने डीएम पवन कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर आवासीय पट्टा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे ईंट-भट्ठों पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन उनके पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है। प्रार्थना पत्र में बताया कि आवास योजना का लाभ मिलने के बावजूद जमीन का पट्टा नहीं होने से उनके सामने आवास बनाने की समस्या है। फिलहाल वे बागीचे में जानवरों के बीच बच्चों के साथ रहने को लाचार हैं। इससे परिवारों में भय बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में करीब 25 बीघा बंजर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने डीएम से लेखपाल की आख्या मंगवाकर एसडीएम सदर को आवासीय पट्टा आवंटित करने की संस्तुति के लिए निर्देश देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.