मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी में भूगर्भ जल विभाग की ओर से विद्यालय में निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्रों अनुज तिवारी कक्षा 11 प्रथम स्थान, इच्छा पाण्डेय कक्षा नौ द्वितीय स्थान और अंशिका सिंह कक्षा नौ तृतीय स्थान पर रहीं। विभाग ने पुरस्कृत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिया। प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह एवं अध्यापकगण, भूगर्भ जल विभाग से वरिष्ट भू-भौतिकविद स्वप्निल कुमार राय ,सहायक भू-भौतिकविद विक्रांत सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट विपुल श्रीवास्तव, अवर अभियंता तीर्थराज बिंद, सुनील सिंह, गुलाब सिंह, सुधीर सिंह, क्षेत्रीय सहायक आकाश कुमार, पंचमराम, अनूप सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- भू-जल सप्ताह पर जल ...