मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। पहाड़ी ब्लाक के पैड़ापुर स्थित गोविंदाश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को माध्यमिक विद्यालयीय जनपद स्तरीय अंडर-19 एवं अंडर-17 बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जनपद के छह क्षेत्रों में केवल तीन क्षेत्रों गंगा,नगर एवं जरगो क्षेत्र के मात्र दस खिलाड़ियों ने भाग लिया। बावजूद इसके किसी तरह से भारोत्तोलन जैसे महत्वपूर्ण खेल की प्रतियोगिता का कारोम पूरा किया गया।यह हाल तब है जबकि प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार का विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का पूरा जोर है। जनपदीय भारतोलन प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक के 60 किलोग्राम भार वर्ग में राघवेंद्र प्रताप प्रथम, 65 किग्रा में अभिषेक प्रथम,विनय द्वितीय, 71 ...