Mirzapur News: भाजपा के पदाधिकारी पर पैसा लेने का आरोप, वीडियो वायरल
मिर्जापुर, नवम्बर 4 -- Mirzapur News: जमालपुर। क्षेत्र के भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री पर पार्टी के एक कार्यकर्ता ने पैसा लेने का आरोप लगाया है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भाजपा के पदाधिकारी के इस कृत्य को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है। क्षेत्र में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने अपनी जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री पर तीस हजार रूपए लेने का आरोप लगाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। फिलहाल हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने एसपी को पत्रक सौंप पैसा वापस कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.