मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत भवन में बुधवार को भाजपा मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह, पंकज सिंह चंदेल, ताराचंद अग्रहरि, मंतोष अग्रहरि, ज्ञानेंद्र सिंह, विभूति सिंह, सुनील दुबे, अवधेश पाल, दीपक अग्रहरि और आत्मदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...