मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: पड़री। पहाड़ी विकास खंड के जद्दूपुर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं. विष्णु धर द्विवेदी ने प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, रामकथा और श्रीकृष्ण प्राकट्य का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद ने कठिन यातनाओं के बावजूद भगवान का स्मरण नहीं छोड़ा। उसकी अटल भक्ति से भगवान नरसिंह प्रकट हुए और अधर्म का अंत हुआ। वामन-बलि प्रसंग के माध्यम से उन्होंने गुरु-कृपा और समर्पण का महत्व बताया। रामकथा से धर्म और मर्यादा का संदेश दिया गया। श्रीकृष्ण प्राकट्य के दौरान पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथा में पं. श्रीनिवास ओझा, विजय चड्ढा, प्रेमशंकर ओझा, प्रसून शुक्ला, ज्ञान प्रकाश दुबे समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...