मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के भरेठा गांव स्थित नदी में डूबने से बालिका की मौत हो गई। वह घर से बाहर खेलते समय गांव में नदी की ओर चली गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: अरंगी गांव में नाले में किशोरी का उतराया मिला शवघटना का विवरण लालगंज थाना क्षेत्र के पुरवा तेंदुहनी गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री पांच वर्षीय प्रियांशी अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर भरेठा गांव नाना लालमनि के घर आई थी। शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे प्रियांशी घर के बाहर कुत्ते के बच्चे के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते बालिका घर से कुछ दूर भरेठा नदी के किनारे चली गई। कुछ देर बाहर जब मां घर के बाहर निकली तो उसकी बेटी गायब थी। आस-पास तलाश की, लेकिन कुछ पता न...