मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। श्री गणेशगंज रामलीला समिति की ओर से अनंत चौदस का भरत मिलाप निकाला गया। जिसमें मिर्जापुर के अलावा प्रयागराज और वाराणसी की मनमोहक झांकियां शामिल हुईं। महाकाल, मां काली, गंगा, भैरव नाथ, हनुमान और राम दरबार समेत कुल 15 झांकियां निकाली गईं। शनिवार की रात्रि से लेकर रविवार की सुबह तक मेले में लोग परिवार और दोस्तों के साथ भ्रमण किए और झांकियां देखी। मेले में खाने-पीने, खिलौने समेत सैकड़ों दुकानें सजी रहीं। पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही। गणेशगंज का प्राचीन अनंत चौदस का भरत मिलाप रात्रि 12 बजे से निकलना शुरु हुआ और सुबह सात बजे इसका समापन हुआ। इससे पूर्व शनिवार की रात आठ बजे भगवान राम और भरत जी का मिलन हुआ। चारों भाईयों के मिलन के साक्षी रहे लोगों के आंखों से आंशु छलक पड़े। ...