मिर्जापुर, सितम्बर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। अदलहाट के पथरौरा मिल के पास सोमवार को एक युवती भटकती मिली। शिवपुर गांव निवासी अभिषेक बजरंगी ने युवती के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में युवती ने अपना नाम 22 वर्षीय काजल पुत्री भरत ठाकुर निवासी मेढ़हाटा, थाना चैनपुर, बिहार बताया। उसकी मां शशिबाला ने बताया कि वह वर्तमान में चंदौली के पटनवा गांव में रहती हैं। उनकी पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। नानी के घर नियामताबाद चंदौली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि एक युवती पथरौरा मिल के पास भटकती मिली थी। युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...