मिर्जापुर, जुलाई 14 -- Mirzapur News: अहरौरा। स्थानीय क्षेत्र के अहरौरा डीह गांव स्थित भंडारी देवी मंदिर से सोमवार को मंदिर परिसर में कुछ सामान उतारकर पहाड़ी से वापस उतरते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक जमालपुर के हर्दी निवासी आशीष पटेल ने कूदकर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोट आई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अहरौरा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: असंतुलित पिकअप पलटा, चालक चोटिल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...