Mirzapur News: ब्रह्माकुमारी आश्रम में धूमधाम से मना नवरात्र पर्व
मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पड़री शाखा में गुरुवार को नवरात्र पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में चुनार आश्रम से भी कई बहनें शामिल हुईं। इस दौरान ब्रह्माकुमारी गुंजा दीदी सहित नौ बहनों को नौ देवियों के स्वरूप में सजाकर बैठाया गया। उपस्थित भाई-बहनों ने आरती उतारी और गीतों के माध्यम से उनका सम्मान किया।नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाई-बहनों ने गीतों और कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएं प्रस्तुत कीं। पूरे कार्यक्रम में उमंग, उत्साह और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परमात्मा शिव की याद में योग और तपस्या कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। यह भी पढ़ें- Unnao Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.