मिर्जापुर, अगस्त 14 -- Mirzapur News: जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर पश्चिम कलना गाँव के सामने गुरुवार की दोपहर बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार छात्रा जख्मी हो गई। कलना गाँव निवासी कलंदर यादव की 15 वर्षीया बेटी पायल गैपुरा स्थित एक इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। घर वापसी के दौरान जिगना की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। घायल छात्रा को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि चालक भाग निकला। बोलेरो कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...