मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने चोरी की बैटरी व मोनो ब्लॉक चुराने वाले तीन चोर को शनिवार अमोई गांव के पास से धर दबोचा। उनके पास से चोरी की चार बैटरी व तीन मोनो ब्लॉक बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में एक बाल अपचारी है।

पुलिस की कार्रवाई मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी अली शेर ने 31 जुलाई को अज्ञात के विरूद्ध खेत पर लगे ब्लॉक व बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। थानाध्यक्ष रवींद्र भूषण मौर्य मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबीर से सूचना मिली कि अमोई गांव के पास तीन लोग चोरी का सामान बेचने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उनके पास से चोरी की चार बैटरी व तीन मोनो ब्लॉक बरामद हुआ।

आरोपियों की प...