मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। विंध्याचल थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला लूट मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारी को गुरुवार धर दबोचा। दोनों बाल अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट से संबंधित 16 हजार रुपये और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पियरीभीट गांव निवासी इंद्रमणि बिन्द दो दिन पूर्व अपनी पत्नी रामराजी देवी के साथ बाजार स्थित बैंक गए थे। बैंक शाखा से 16 हजार रुपये निकालकर वापस घर के लिए निकले। दोनों आटो से जा रहे थे। विजयपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश महिला से 16 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़िता के पति ने पुलिस को सूचना दी। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु...