मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत कलना गहरवार गांव में गुरुवार भोर एक दर्दनाक हादसे में सीमेंट से लदा बेकाबू कंटेनर मकान में घुसकर पलट गया। हादसे में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

हादसे की जानकारी प्रयागराज की ओर से आ रहा सीमेंट लदा कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर शिव प्रसाद गुप्ता (45) के मकान में घुस गया। उस समय शिव प्रसाद अपने 13 वर्षीय पुत्र रोहित के साथ चारपाई पर सो रहे थे। कंटेनर की चपेट में आने से शिव प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही विन्ध्याचल पुलिस मौके पर प...