मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । नगर के धौरूपुर स्थित एक गार्डेन में बहुजन समाज पार्टी का मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहाकि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद के बूथ को मजबूत करें। बूथ पर जीत से ही विधायक और सांसद चुने जाते है। उन्होने लगेहाथ सपा की आलोचना करते हुए कहाकि सपा का पीडीए धोखा है। सपा कभी पी का मतलब पिछड़ा बताती थी।अब पी का अर्थ पंडित बता रही है। सपा के बहकावें में ब्राह्मण समाज नहीं जाने वाला है। सूबे में इस बार बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी शूरू कर दें। तभी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर सफलता मिल पाएगी।

विशिष्ट अतिथि का संबोधन उन्होने सभी कार्यकर्ताओं को बसपा के शास...