Mirzapur News: बीमारी से बच्चे की मौत, एंबुलेंस न मिलने का आरोप
मिर्जापुर, जुलाई 8 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के ओबराडीह गांव में बीमार बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पिता ने समय से एंबुलेंस न मिलने का आरोप लगाया है।क्षेत्र के गांव निवासी विजेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि पुत्र 11 वर्षीय युवराज के लिवर में दिक्कत थी। जिसका इलाज लखनऊ पीजीआई से चल रहा था। मंगलवार की सुबह आठ बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर फोन किया, लेकिन समय से एंबुलेंस नहीं मिली। एंबुलेंस के लिए पीएचसी पटेहरा के डाक्टरों से भी वार्ता की, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। लगभग चार घंटे बाद एंबुलेंस मिली। एंबुलेंस से बच्चे को को लेकर पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.