मिर्जापुर, जुलाई 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने शनिवार को सिटी ब्लॉक के मझियार कंपोजिट स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका समेत दो शिक्षक और एक अनुदेशक बिना सूचना के विद्यालय से गायब मिले। साथ ही बच्चों को वितरित करने के लिए भेजी गई पाठ्य पुस्तकें कमरे के लॉकअप में बंद मिली।

शिक्षकों की अनुपस्थिति बीएसए ने अध्यापकों को फटकार लगाई। यही नहीं एमडीएम पंजिका में छात्रों की उपस्थति में भी अनियमितता पाई गई। बगैर सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि संतोष जनक जवाब न देने पर आरोप तय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बताया कि कुल दस कमरों व...