मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भगौतीदेई स्थित एक कटर प्लांट को बिना भंडारण चलाए जाने की शिकायत के बाद खनन विभाग की टीम ने रविवार को सीज कर दिया। अहरौरा निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत किया था कि कटर प्लांट नियमों के विरुद्ध चलाया जा रहा है। शिकायत के बाद खान विभाग ने जांच कर कटर प्लांट में अनियमितता मिलने पर सीज कर दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...