मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । डीएम पवन कुमार गंगवार एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक के साथ कलक्ट्रेट सभागार में 'जिला सड़क सुरक्षा समिति' की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं के आवागमन वाले सभी मार्गों को सुगम व सुरक्षित बनाने की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि वर्षा के कारण जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें आगामी दो दिनों के भीतर हर हाल में दुरुस्त कर लिया जाए।

बच्चों की सुरक्षा डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूली वाहनों की निरंतर जांच करने और बिना फिटनेस के किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने देने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गोवा लाल ने बताया कि चिन्हित किए गए एक अवैध स्टैंड को हटवा दिया गया है। वहीं डीएम ने हाईवे पर अवैध पार्किं...