मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल की गड़बड़ी और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बिजली विभाग अब प्रत्येक उपकेंद्र पर कैंप लगा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेगा। शासन के निर्देश पर शनिवार से कैंप का आयोजन शुरू कर दिया गया। यह 31 अगस्त तक चलेगा।शासन ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरे अगस्त माह विभिन्न उपकेंद्रों पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है। डीएम और बिजली विभाग के मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंताओं को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कैंप में विद्युत बिल की गड़बड़ी के साथ ही उपभोक्ता यदि लोड में वृद्धि के लिए आवेदन करता है तो त्वरित समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आज से 31 अगस्त तक दूर होगी बिलिंग समस्या इसके अलावा नये क...