Mirzapur News: बिजली विभाग के संविदा कर्मी की धारदार हथियार से हत्या
मिर्जापुर, नवम्बर 22 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरशाहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी 33 वर्षीय अतुल दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वह रात में स्थानीय फीडर पर ड्यूटी करने जा रहे थे। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। क्षेत्र के वीरशहपुर गांव निवासी अतुल दुबे बिजली विभाग में संविदा पर पावर हाउस पर एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) पद पर कार्यरत थे। देर रात वह स्थानीय फीडर पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जमीन संबंधी पुराने विवाद में उनके पट्टीदार प्रमोद दुबे से विवाद हो गया। आरोप हैकि विवाद बढ़ने पर प्रमोद दुबे, आयुष दुबे, उमाशंकर दुबे और ऊषा देवी ने मिलकर अतुल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.