मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में घाघर नहर पुल के पास गुरुवार को पिकअप से सामान उतार रहा पिकअप चालक बिजली के तार में छू गया। करंट की चपेट में आने से झुलस गया। आस पास के लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के मड़ईपुर निवासी 45 वर्षीय रामबली यादव पिकअप चालक है। प्रतिदिन सुबह नदिहार बाजार से पिकअप में खोवा लाद कर मिर्जापुर मंडी जाता है। ग्रामीण क्षेत्र सहित राजगढ़, नदीहार, सोनबरसा, ददरा बाजार के के छोटे बड़े दुकानदारों का सामान पिकअप में लेकर घर वापस लौटता है। बुधवार को पिकअप लेकर मिर्जापुर गया था। रात में लौटने के बाद पिकअप अपने घर पर खड़ा कर दिया। गुरुवार की सुबह सेमरा ...