मिर्जापुर, जुलाई 27 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच अनियमित बिजली कटौती से नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सुबह,दोपहर या रात में कब बिजली गुल हो जाएगी यह कोई निश्चित नहीं है। दोपहर और रात में आराम के समय कटौती सबसे अधिक परेशान कर रही है। बिजली कटौती के चलते लोगों घर के बाहर या छतों पर टहल कर समय काटना पड़ता है। नगर वासियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...