मिर्जापुर, अक्टूबर 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोर्चाघर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार को एक किशोर दीवार फांदकर फरार हो गया। किशोर के फरार होने की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है। फरार किशोर चोरी के आरोप में बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया था।

बाल संप्रेक्षण गृह से किशोर फरार विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी चोरी के मामले में बीते 14 अक्तूबर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था। किशोर संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध था। सुबह संप्रेक्षण गृह के सभी किशोर नाश्ता कर रहे थे। उसी चोरी के मामले में निरुद्ध एक किशोर मौका पाकर वहां से निकला और दीवार फांदकर फरार हो गया। कुछ देर बाद बाल सुधार गृह के कर्मियों ने किशोरों की गिनती की...