मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रपटे पर पानी के तेज बहाव में बाइक सवार मां-बेटा व अधेड़ फंस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बाइक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: उफना रहे नाले से निकल रहा बाइक सवार बहा, ग्रामीणों ने बचायाघटना का विवरण हलिया संवाद अनुसार क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद समसाद अपनी मां 50 वर्षीय कसीरून के साथ बाइक से हलिया दवा लेने गए थे। दोपहर दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही सपहरा नदी के रपटे पर पहुंचे। पानी का बहाव तेज था। वह रपटे के ऊपर से गुजरने लगा। तभी पानी के बहाव में बाइक समेत दोनों बहने लगे। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत बा...