Mirzapur News: बाबा बदेवरानाथ दरबार में भक्तों की लगी भीड़
मिर्जापुर, अगस्त 18 -- Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। नागपंचमी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार की रात बाबा बदेवरानाथ महोत्सव में मंदिर परिसर में मिर्जापुरी कजली,भजन व गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों से कलाकारों ने समां बांध दिया। कलाकार पंकज राज जौनपुर,उमेश निषाद, ओबरा के दीपक पांडेय, ममता सागर,मुकेश कुमार,सपन श्रीवास्तव, हीरा राज आदि कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की धुन पर बम-बम बाबा बदेवरानाथ, भांग क भोग लगावे हमरे भोला जी,कान में डमरू बजावे हमरे भोला जी जैसे गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एमटीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डा. निशा द्विवेदी,ग्राम प्रशासक माहेश्वरी उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंटकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। भोर तक चले कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं ने कलाकारों का हौंसला बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नागपंचमी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.