मिर्जापुर, जुलाई 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकरा (बरईपुर) गाँव में भूमि विवाद को लेकर बाउंड्रीवाल तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित हरिओम नगर, सामनेघाट निवासी राजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी के नाम दो बीस्वा व पुत्र रितेश कुमार विश्वकर्मा के नाम से एक बीस्वा भूमि वर्ष 2025 में सिकरा (बरईपुर) में क्रय किया था। भूमि का दाखिल-खारिज कराने के बाद उन्होंने बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया था। यह भी पढ़ें- पशु तस्करी गिरोह के सरगना समेत चार पर गैंगस्टर आरोप हैकि बरईपुर (छोटा मिर्जापुर) निवासी पप्पू यादव, चंदौली के बसंतनगर हमीदपुर निवासी ...