Mirzapur News: बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। वृद्ध की मौत मामले में हलिया पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बीते बुधवार को हथेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय सियाराम कोल बाजार से वापस घर आ रहा था। जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के हथेड़ा गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे पवारी खुर्द गांव निवासी बाइक चालक रियाज ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान गुरूवार को ट्रामा सेंटर में वृद्ध की मौत हो गई।मृतक के पुत्र सूरज ने हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाइक की टक्कर से जख्मी वृद्ध की उपचार के दौरान मौत इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.