Mirzapur News: बाइक की टक्कर से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुमतिया गांव के सामने बीते 23 अक्तूबर को मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर बाइक की टक्कर से घायल किशोर की गुरुवार को प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के मिसिरताली गांव निवासी अनिल कुमार मिश्र अपने 17 वर्षीय बेटे किशन कुमार को बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर शहर जा रहे थे। जिगना थाना क्षेत्र के सुमतिया गाँव के सामने बाइक खड़ी कर शौच के लिए चले गए। उनका बेटा बाइक के पास ही खड़ा था। तभी मांडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बाइक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.