मिर्जापुर, अगस्त 2 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टी खुर्द गांव के पास रविवार की शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से बचने में बाइक सवार दूसरी बाइक से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का विवरण सोनभद्र की ओर से बाइक सवार एक युवक शाम अहरौरा की ओर आ रहा था। सड़क पर वह गलत दिशा से चल रहा था। जैसे ही अहरौरा पट्टी खुर्द गांव के सामने पहुंचा। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से बचने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे दूसरी बाइक में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक दूसरा बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े ट्रक का चालक वाहन लेकर भाग निक...