मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज हलिया मार्ग पर रतेह गांव के पास शनिवार की शाम बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में हलिया क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रदीप तिवारी व मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना निवासी 30 वर्षीय राहुल गुप्ता हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों युवक घायल हैं। दोनों हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: थावे रोड में दो बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...