Mirzapur News: बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी, रेफर
मिर्जापुर, अक्टूबर 19 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास रविवार को बाइकों की टक्कर में दो युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के हलिया कस्बा निवासी 18 वर्षीय ऋषभ अग्रहरि अपने साथी 23 वर्षीय अंबिकेश सिंह के साथ ददरी गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही बसकुड़िया गांव के मोड़ के पास पहुंचा। तभी अचानक दूसरी बाइक सामने आ जाने से टक्कर हो गई। एक बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं दूसरे बाइक सवार फरार हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.