Mirzapur News: बस्ती के तालाब में मगरमच्छ का डेरा, मजदूर को दौड़ाया
मिर्जापुर, नवम्बर 17 -- तालाब में मगरमच्छ से ग्रामीणों में दहशत Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव में बस्ती के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत है। बीते एक सप्ताह से तालाब में डेरा जमाए मगरमच्छ ने शनिवार को धान की कटाई कर रहे एक मजदूर को दौड़ा लिया। मजदूर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का आरोप हैकि वन विभाग को सूचना देने के तीन दिन बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव निवासी योगेश तिवारी के खेत में धान की कटाई चल रही थी। इसी दौरान एक मजदूर तालाब के पास शौच के लिए गया था। वह बैठा ही था कि अचानक तालाब से निकलकर मगरमच्छ उसकी ओर तेजी से दौड़ पड़ा। मगरमच्छ को अपनी तरफ आते देख मजदूर ने शोर मचाया और मौके से भाग निकला। मगरमच्छ ने काफी दूर तक उसका पीछा किया। घटना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.