मिर्जापुर, अगस्त 9 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद । स्थानीय थाना क्षेत्र के सोठिया गांव में रविवार की देर शाम घर के अंदर बर्तन धुलने गई किशोरी की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। पिता के बाद अब बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हलिया थाना क्षेत्र के डोहर गांव निवासी स्व. पप्पू तिवारी की 14 वर्षीय पुत्री रमता उर्फ गोलू शाम पांच बजे घर पर थीं।

घटना का विवरण मां सोना देवी से बर्तन धुलने की बात कहकर वह घर के अंदर चली गई। उसी दौरान किशोरी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। काफी देर बाद भी किशोरी जब घर से बाहर नहीं निकली तो मां अंदर गई। देखा तो बेटी गोलू अचेतावस्था में जमीन पर पड़ी थी। मां की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की...