मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिन्दुस्तान संवाद। बरौंधा चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर-रींवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। घायल मोर को देखकर ग्रामीणों ने बरौंधा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरौंधा चौकी प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मोर को सुरक्षित उठाकर चौकी पर ले आए। पुलिस की तत्परता से घायल पक्षी को समय रहते सुरक्षित स्थान मिल गया। बुधवार को चौकी पुलिस ने बरौंधा वन रेंज के वनकर्मियों को घटना की सूचना दी। पुलिस चौकी पर पहुंचे वनकर्मचारी घायल मोर को अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कुत्तों के हमले से मोर की मौत जिसका उपचार के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...