मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बदेवर नाथ धाम में श्रद्धालुओं, कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 50 हजार भक्तों ने भोलेनाथ का दर्शन पूजन एवं जलाभिषेक किया। भोर में ही बाबा बदेवरानाथ की भव्य झांकी सजाई गई। भांग, धतूरा, शमी,बिल्वपत्र, चमेली, बेला, गेंदा गुलाब के फूलों के साथ चंदन का लेप लगाकर भव्य शृंगार किया गया। आरती पूजन के उपरांत दर्शनार्थियों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। पुजारी महेंद्र गिरी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार पर पीतल का दरवाजा देखकर भक्तजन आह्लादित हो उठे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी संजय सिंह दलबल के साथ मेला क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम जबकि प्रव...