मिर्जापुर, अक्टूबर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित पीएमश्री कंपोजिट स्कूल रानी कर्णावती में नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बच्चों को डायरिया से बचाव की जानकारी दी गई। बच्चों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने विस्तार से बताया। बच्चों में डायरिया से बचाव के लिए किट भी स्वास्थ्य विभाग की टीम वितरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति से पुरस्कृत मधुरिमा तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए बताया कि बच्चों को हमेशा स्वच्छता एवं प्रत्येक रोगों से बचाव की जानकारी प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- Badaun News: डायरिया से जंग में दवा विक्रेता भी संभालेंगे मोर्चा उसमें सबसे ज्यादा होने वाली डायरिया से बचाव...