मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ले में शनिवार की दोपहर मोहल्लेवासियों ने बच्चा चोर समझकर दो व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। शहर के नारघाट में भिक्षाटन करने वाले दो व्यक्ति गुजर रहे थे। वहीं पास में बच्चे भी खेल रहे थे। तभी स्थानीय लोग दोनों व्यक्तियों को बच्चा चोर समझ बैठे, फिर शोर मचाते हुए दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा। इतने में आस-पास के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने बच्चा चोर समझकर दोनों व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर उनके कपड़े फाड़ दिए। इसी किसी ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर हटाया। मोहल्लेवासियों ने दोनों...