मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को राजगढ़ में बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल की जांच की। अस्पताल संचालक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं टीम ने अस्पताल के मरीजों को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया है। वहीं टीम की कार्रवाई से अन्य अवैध अस्पताल संचालक और झोलाछाप में हड़कंप मच गया। वें अपनी अपनी दुकान बंद कर भाग निकले। क्षेत्र में बगैर रजिस्ट्रेशन के अवैध तरीके से प्राईवेट अस्पताल चल रहे हैं। झोलाछाप एक कमरे में अपनी दुकान संचालित कर रहे हैं। जिसकी शिकायत एक व्यक्ति ने की। सीएमओ के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. आरएन सिंह अपनी टीम के साथ राजगढ़ पहुंचे। टीम ने लाइफ केयर हास्पिटल की जांच की। जांच में अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया गया। टीम ने संचालक को नोट...