Mirzapur News: बगैर प्रपत्र के ले जाई जा रही 32.50 कुंतल चीनी पकड़ी गई
मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाणिज्य कर विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर मंजू मौर्या ने शनिवार को यूपी-एमपी बार्डर पर स्थित भैंसोड़ बलाय पहाड़ से बगैर प्रपत्र के मध्य प्रदेश से मिर्जापुर की तरफ ले जाई जा रही 32.50 कुंतल तीन लदा पिकअप पकड़ा है। उन्होंने चीनी लदे पिकअप को ड्रमंडगंज थाने में खड़ा करा दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि व्यापारी को नोटिस जारी की गयी है।शनिवार को मध्य प्रदेश की तरफ से एक पिकअप पर बिना प्रपत्र के 75 बोरियों में 32.50 कुंतल चीनी लाद कर मिर्जापुर की तरफ ले जाया जा रहा था। चीनी लदे पिकअप को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने रोक कर चालक से वाहन पर लदे चीनी का प्रपत्र मांगा तो वह नहीं दे पाया। तब टीम के सदस्यों ने चीनी लदे पिकअप को कब्जे में लेकर ड्रमंडगंज थाने में खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.