Mirzapur News: फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए दंपती, रेफर
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में सोमवार की रात दंपती फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। दंपति ने रात खेतों में उगे जहरीले मशरूम की सब्जी खाया था।
दंपती का विवरण क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 60 वर्षीय राम अवतार तथा उनकी पत्नी 58 वर्षीय दुर्गावती घर में रहते हैं। सोमवार की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। दुर्गावती ने बताया कि पास के खेत में सफेद रंग का छत्ते के आकार में उगे हुए जहरीले खुखुड़ी को मशरूम समझकर घर ले आई और रात में उसकी सब्जी बनाई। भोजन करने के बाद दंपति सोने चले गए। रात लगभग दो बजे अचानक दंपती को उल्टी-दस्त शुरु हो गई। दंपति ने पड़ोसियों को जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.