मिर्जापुर, अगस्त 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता l जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को शिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर के तत्वावधान में मेडिया स्टेडियम चुनार में हुआ l प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र गंगा क्षेत्र की टीम ने प्रतिभाग किया l बालक सीनियर वर्ग में नगर क्षेत्र और बालक जूनियर वर्ग में गंगा क्षेत्र विजेता रहा l बालिका सीनियर वर्ग में नगर क्षेत्र की टीम ने प्रतिभाग किया और वह विजेता रही l इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार ने किया l इस मौके पर प्रवक्ता चंद्रजीत गणपति, जनपदीय क्रीड़ा सचिव सतीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, शैलेंद्र भारती एवं पूजा सिंह उपस्थित रहे l यह भी पढ़ें- Mirzapur News: जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता के सीनियर बालक में नगर और जूनियर में गंगा क्षेत्र ...