मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के बहरछठ गांव में बुधवार की रात बालक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए देर रात तक कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। लगभग आठ घंटे की कड़ी मशक्कत बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बच्चे का शव मिलने की जानकारी गुरुवार की दोपहर डाक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतानगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के बहरछठ टोला में बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता 11 वर्षीय सत्यम का शव मिला था। परिजनों ने ...