मिर्जापुर, जुलाई 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर स्थित कसाई मोहल्ले की संकरी गली में प्लास्टिक और पानी की टंकियों के भंडारण से लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान के बाहर टंकियां, प्लास्टिक का सामान और ठेले खड़े होने से चार फीट से भी कम चौड़ी गली अवरुद्ध रहती है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ज्वलनशील प्लास्टिक सामग्री के बीच यदि आग लगने की घटना हुई तो दमकल वाहन का पहुंचना मुश्किल होगा और बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि नगर पालिका और संबंधित विभाग अतिक्रमण हटाने तथा अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच के प्रति उदासीन हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...