मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमी ने प्रेमिका के सिर पर पत्थर से प्रहार कर हत्या के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया था। घटना के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गया था। आरोपी की शादी तय होने की बात को लेकर युवती नाराज थी। इसी बात को लेकर घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद हुआ था। लालगंज पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को रविवार गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

प्रेमिका की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि लालगंज के जयकर कला गांव निवासी उमाकांत कोल की पुत्री 19 वर्षीय कल्पना 20 अक्तूबर की भोर घर से अचानक लापता हो गई थी। बेटी के नहीं मिलने पर पिता ने 21 अक्तूबर लालगंज थाने में सूचना दी। दूसरे दिन गांव के ही कुएं में लापता युवती का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया...