मिर्जापुर, अक्टूबर 24 -- Mirzapur News: जिगना(मिर्जापुर)। थाने की चौखट से पांच सौ मीटर पूरब तिराहे के पास शनिवार को प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचे प्रेमी की चार युवकों ने लबे सड़क जमकर धुनाई कर दी। प्रेमिका के परिवार वालों ने लात घूँसों व ईंट पत्थर से पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान प्रेमी के परिवार के लोगों को पुलिस के साथ आते देख हमलावर भाग निकले। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती बीते एक साल से जिगना थाना क्षेत्र के एक गाँव में बड़ी बहन के ससुराल में रहती थी। इसी बीच उसका प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के भंजनपुर गाँव निवासी युवक से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंधों से आगबबूला युवती की बहन के परिवार वालों ने सबक सिखाने की योजना बनाई। युवती के बुलाने पर जिगना पहुंचे युवक को पीटकर मरणासन्न कर दिया। थाना प्रभारी संजय...